युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर कर रहे है चुनाव प्रचार : शिमला ग्रामीण विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत दूरदराज पंचायत धरोगड़ा में साराज युवा कांग्रेस की टीम व कांग्रेसी कार्यकर्ता,युवा प्रत्याशी श्री विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुट गई है| पिछले 5 वर्षों में किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड वोटरों को वितरित किया जा रहा है| इसके साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर जनता के हित में जो निर्णय लिए जाने हैं उससे भी वोटरों को अवगत करवाया जा रहा है |
सराज युवा कांग्रेस के प्रभारी महेश भंडारी, अध्यक्ष हितेंद्र मेहता विनोद व अंकुश के अतिरिक्त वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता लेखराज शर्मा,ऐशा वार्ड की सदस्या जयमाला शर्मा,ड़मोग वार्ड के सदस्य अशोक भंडारी का कहना है कि हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को इस अभियान में जोड़ा जाए ताकि शिमला ग्रामीण विधानसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस के युवा प्रत्याशी श्री विक्रमादित्य सिंह जी को अप्रत्याशित जीत दिलाने में सफलता प्राप्त हो सके |
ओम प्रकाश शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ शिमला