संवाददाता अंकुर जैन
सिद्धार्थ कान्वेंट स्कूल बड़ोद में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने वर्किंग मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया|
वर्किंग मॉडलों में नवीनीकृत ऊर्जा , वर्तमान और भविष्य का भारत, पॉल्यूशन के दुष्प्रभाव ,लर्न बाय फन मेथड द्वारा शिक्षा, किडनी द्वारा रक्त शोधन, बांध द्वारा विद्युत ऊर्जा ,भाषा के विकास और अंग्रेजी भाषा का महत्व से संबंधित मॉडल प्रमुखता से थे। इस अवसर पर प्राचार्य रामचंद्र महेल्का, विज्ञान शिक्षक गोविंद सिलोरिया एवं स्कूल स्टॉफ उपस्थित थे । उक्त जानकारी स्कूल संचालक आनंद बौद्ध ने दी।