रैणी अलवर संवाददाता अशोक कुमार मीना
रैणी उपखंड क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुर्वेद विभाग स्वास्थ्य विभाग एवं जय लायंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में लग रहे आयुर्वेद निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर में दो दिनों में कुल 186 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुवा तथा 60 मरीजों के ऑपरेशन हुवे। रैणी एसडीएम अनिल सिंघल ने हॉस्पिटल पहुंच कर आपरेशन हुए मरीजों की कुशलक्षेम पूछ कर हाल चाल जाने।साथ ही उनको ये भी कहा की अपने सगे संबंधियों को भी सूचित करे ये खास अवसर है। पाइल्स जैसी घातक बीमारी से निजात पाने का और वो भी निशुल्क। इस इस दौरान आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक यादराम गुर्जर, डा. के. सी. मीना,लायंस क्लब अध्यक्ष अशोक जैन, प्रमोद जैन, नागराज शर्मा, रामअवतार खंडेलवाल, राजेंद्र सिंह, बनवारी मीणा, राजेश राठौड़ सहित कई लोग मौजूद थे।