इस दौरान कलेक्टर ने छात्रावास की सुविधा घर, शयन कक्ष, रसोई घर, अधीक्षक कक्ष, क्रीडा कक्ष सहित अन्य विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग को निर्देशित किया कि जिले में अभियान चलाकर कस्तूरबा गांधी छात्रावास सहित सभी छात्रावास एवं आश्रमों को बेहतर बनाया जाए तथा वहां रहने वाले छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।
कलेक्टर ने कहा कि जैसे हम अपने बच्चों की बेहतर परवरिश करते हैं, उन्हें सर्व सुविधा देने का प्रयत्न करते हैं, उसी प्रकार छात्रावास एवं आश्रमों में रहने वाले सभी बच्चे हमारे ही बच्चे हैं, उनको बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान किया जाएं।
Amrit Raj mritunjay sahu Reporter Burhar Tahsil Shahdol Mp Indian TV News