सीकर नीमकाथाना चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान में नगरपालिका अधिकारियों ने कपिल मंडी, पुराना बाजार व छावनी मार्केट में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान टीम को कहीं भी चाइनीज मांझा बिकता हुआ नहीं मिला। जिला प्रशासन के निर्देश पर पालिका ने चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। लेकिन शहर में कहीं भी टीम को चाइनीज मांझा नहीं मिला। जिसके बाद ईओ सूर्यकांत शर्मा ने कारोबारियों को चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए हैं। चार बाजारों की एक दर्जन दुकानों पर छापे मारने के बाद भी टीम को कुछ नहीं मिला। चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध है लेकिन उसके बाद भी दुकानों पर चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। चैकिंग अभियान में पालिका की टीम ने एक दर्जन से अधिक दुकानों पर मांझे की चरखियों को जांचा। ईओ सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि मार्केट में कहीं भी चाइनीज मांझा बिक्री होता पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। इसमें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मदद भी ली जाएगी।
एसडीएम बृजेश कुमार ने भी नगर पालिका अधिकारियों को चाइनीज मांझे की बिक्री को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए हैं। पालिका की छापामार कार्रवाई से पतंग कारोबारियों में हड़कंप है।
इंडियन टी वी न्यूज रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान