➡️ जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम जमुई निवासी चंदू लोदी उम्र 45 वर्षीय पहले कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ गुजर बसर करते थें। बरसात में कच्चे मकान में आये दिन ऊपर से पानी ठपकता रहता था तथा इसी तरह ठंड के सीजन में भी ठंडी हवाए घर के अंदर घुसती थी जिससे उन्हें और उनके परिवार को परेशानियां झेलनी पड़ती थी।
चंदू को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हो जाने से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है जिसमें चंदू ने कुछ अपने पैसे और लगाकर अपने मकान को बढि़या ढंग से बनवा लिया अब वे पूरे परिवार के साथ खुशियों से रहने लगे है। चंदू को अब घर की उन समस्याओं से निजात मिल गई है और वर्षा तथा ठंडी की दिक्कते उनके परिवार को नही उठानी पड़ती। चंदू ने प्रदेश शासन और मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को आवास दिलाये जाने पर धन्यवाद दिया है।
Amrit Raj mritunjay sahu Reporter Burhar Shahdol mp Indian TV News