भिवाड़ी। भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस थाने के निकट बीडा के भूखण्ड में शुक्रवार को अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि बीडा के खाली पड़े भूखण्ड में एक युवक का शव मिला है, जिसके एक हाथ पर विनोद लिखा हुआ है जबकि दूसरे हाथ पर दिल का निशाना बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ किया लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को ले जाकर भिवाड़ी उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और शिनाख्त का प्रयास कर रही है।