पलिया कलां खीरी गांव गजरौरा में मामूली दीवार ढहने के कारण विवाद इतना बढ़ गया की दबंगों ने अंधाधुंध धारदार हथियार से वार करना सुरु कर दिया जिसमे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिसमे एक 14 वर्षीय बालिका की लखनऊ ले जाते वक्त मृत्यु हो गई ।पुलिस पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार लोगों के जेल भेज दिया एक अभियुक्त अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है ।पुलिस कार्यवाही से नही थे संतुष्ट पलिया कोतवाल पीके मिश्रा ने समझा बुझाकर करवाया अंतिम संस्कार ।फरार मुलजिम की तलाश में जुटी है पलिया पुलिस।
संजय सिंह ब्यूरो रिपोर्ट लखीमपुर खीरी