रैणी (अलवर) अशोक कुमार मीना,
अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र के रामपुरा व बावड़ी खेड़ा के मध्य हनुमान मंदिर (गौशाला) पर गोपाल एक कुण्डात्मक महायज्ञ व अष्टम् श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कलश पूजन के साथ आयोजन प्रारम्भ हो गया है।
रामपुरा , बावड़ीखेड़ा , आकोदा मीना , भूडा , ईटोली , नहडा , आकोदा सिक्का , थुमडा आदि गावों के महिला व पुरुषों ने कलश यात्रा में भाग लिया। आसपास के समस्त गाँव वासियों की आध्यात्मिक उन्नति व कल्याण के लिए श्री श्री 1008 श्री महंत रामेश्वर दिगम्बर अखाड़ा के कृपा पात्र शिष्य मनोहर दास महाराज के कर कमलों द्वारा एक कुण्डात्मक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
कलश यात्रा के दौरान गोपाल दास नागा (खिलाड़ी पटाबाज) के द्वारा कलायें व नाटक दिखाया गया और हजारों महिलाओं व पुरुषों के द्वारा नाचते हुए यात्रा की गई मनोहर लाल दास महाराज चित्रकुट वाले के द्वारा बताया गया है कि कथा वाचक प. नवीन शास्त्री ( ढाकपुरी मालाखेडा वाले) के द्वारा कथा का गुनगान किया जायेगा और राम दरबार की स्थापना 5 फरवरी को होगा और सुदामा चरित्र , व्यास पूजा भागवत समापन 9 फरवरी को और प्रसाद वितरण 10 फरवरी को होगा।
इसमें सभी आस पास के गावों का सहयोग रहेगा।मिडिया को यह सारी जानकारी आखोदा वार्ड पंच अशोक कुमार मीना के द्वारा दी गई है।