लखनऊ पुलिस ने 5 महिला चोरों को किया गिरफ्तार, नकदी एवं पर्स बरामद ।।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस को लगातार चोरी की शिकायतें मिल रही थी इसके चलते मुखबिर की सूचना पर 5 महिला चोरों को गिरफ्तार किया है,इंस्पेक्टर अमीनाबाद आलोक कुमार राय का कहना है कि यह औरतें भोले भाले लोगों को शातिर अंदाज में अपना शिकार बनाती थी और, उनका पर्स रुपए वह मोबाइल निकाल लेती थी, यह औरतें अमीनाबाद के भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाया करतीं थीं, यह गैंग काफी दिनों से सक्रिय था और पुलिस कई दिनों से इनकी तलाश कर रही थी।।।। ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा लखनऊ
