जनपद फतेहपुर न्यूज़।
दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल ।
डोन कैमरा लगाकर पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
बिंदकी फतेहपुर।कोतवाली क्षेत्र के कंचनपुर गांव में डोन कैमरा लगाकर 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार जहरीली शराब से हो रही घटनाओं को लेकर आबकारी विभाग तथा पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के गांव कंचनपुर में डोन कैमरा लगाकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मची रही पुलिस विभाग एवं आबकारी की संयुक्त टीम ने अवैध शराब कारोबारियों गांव छोड़कर खेतों की तरफ भाग निकले। इस मौके पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर लक्ष्मी शंकर बाजपेई कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह एसआई महेंद्र सिंह एसआई रामनरेश एसआई मान सिंह एसआई अकील अहमद सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
