जनपद फतेहपुर न्यूज़।
दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल ।
मां ज्वाला देवी मेला कमेटी की बैठक में चार दिवसीय वार्षिक उत्सव की बनी रूपरेखा
5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक चलेगा वार्षिक उत्सव
7 अप्रैल की रात को होगा विशाल जागरण
8 अप्रैल को अंतिम दिन होगा भंडारा
बिंदकी फतेहपुर।मां ज्वाला देवी मेला कमेटी की बैठक में आगामी 5 अप्रैल से होने वाले चार दिवसीय वार्षिक उत्सव में चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई तय किया गया की कोरोना के चलते गाइडलाइन के अनुसार ही वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। तय किया गया कि इस बार मां देवी के दरबार की भव्य सजावट होगी।
बुधवार को नगर के मोहल्ला पुरानी बिंदकी स्थिति मां ज्वाला देवी मंदिर परिसर में मां ज्वाला देवी मेला कमेटी की बैठक हुई जिसमें आगामी 5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक होने वाले चार दिवसीय वार्षिकोत्सव पर चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई बैठक में तय किया गया कि 7 अप्रैल की रात को विशाल जागरण होगा जिसमें कानपुर से जागरण की टीम आएगी 8 अप्रैल को वार्षिक उत्सव के चौथे तथा अंतिम दिन विशाल भंडारा होगा जिसमें हजारों लोग प्रसाद पाएंगे बैठक में कहा गया कि कोरोनावायरस को देखते हुए गाइडलाइन और नियमानुसार ही चार दिवसीय वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा मेले को भव्यता देने के लिए कानपुर की लाइट और कानपुर का ही डेकोरेटर्स मंगाया जाएगा मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए मेला कमेटी द्वारा बेहतर व्यवस्था रखी जाएगी तथा पुलिस की भी भारी व्यवस्था रहेगी बैठक में मां ज्वाला देवी मेला कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चंदेल उर्फ बबलू सिंह कोषाध्यक्ष तमाशा बृजेश कुमार संरक्षक केशव कुमार पांडे उर्फ डल्ली पांडे शिव करण सिंह के अलावा सीताराम सोनू सैनी जीतू सैनी अर्जुन सिंह रोहित सिंह अमित सिंह विमल शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
