प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश……..ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा घटिया निर्माण ग्रामीणों ने विरोध कर रुकवाया
न्यूज़ गाड़ासरई – जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम गाड़ासरई से गन्नागुड़ा होते हुए शोभापुर तक बनाई जा रही प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण किया जा रहा है , जिसकी गुडवत्ता की जाँच न ही संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है ना ही जनप्रतिनिधियों द्वारा जिसके चलते आखिर नुकसान तो जनता का ही है, ग्राम गन्नागुड़ा के लोगों ने बताया कि गाड़ासरई और गन्नागुड़ा के बीच एक नाले में पुलिया के निर्माण किये बिना ही पुरानी पुलिया में लीपा पोती की जा रही है जिसके विरोध गन्नागुड़ा निवासियों ने किया और काम को बंद करने एवं पुलिया नए सिरे से बनाने को कहा। लोगो का कहना है कि यंहा दूसरे पुल की बहुत अवश्यकता है क्योंकि बरसात के दिनों में पानी पुलिया के ऊपर से बहता है और आसपास के घरों में घुस जाता है जिससे लोगों को काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है , स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत सी एम हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है , एवं स्थानीय लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पुलिया के नया सिरे से निर्माण नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन पर उतारू होंगे,
आपको बता दे कि पिछले साल बरसात के पानी की बजह से लोगों को काफी दिक्कते उठानी पड़ी थी घरो में पानी घुस गया था एवं गाड़ासरई से लगभग 5 ग्रामों का संपर्क पुरी तरह से तूट गया था।
स्थानीय निवाशी कन्हैया सोनी ने बताया कि रोड बनाने बाले ठेकेदार द्वारा पुरानी पुलिया पर ही लीपापोती की जा रही है , और पुलिया की ऊँचाई रोड से बहुत कम जिसके कारण बरसात का पानी घरो में भरेगा जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे जान मान की भी हानि होने की संभावना है।
