इस प्रकार की खबर बहुतों जगह से सुनने को मिलती है कहीं के पानी से नहाने के बाद खुजली रोग दूर हो जाता है तो कहीं के तालाब में स्नान करने से कुष्ठ रोग दूर हो जाता है ठीक इसी प्रकार की चर्चा है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत स्थित हनुमाननगर के ठाकुरवाड़ी मन्दिर परिसर स्थित कुआं की जिसको लेकर कहा जाता हैं की इस कुएं का पानी पीने से पीलिया रोग बिल्कुल ठीक हो जाता हैं जिसको लेकर ठाकुरवाड़ी के महंत हनुमान दास त्यागी जी महाराज ने बताया की कुछ वर्ष पहले सहरसा के नामी डॉक्टर पीलिया रोग से पीड़ित रोगी को इसी जगह भेजते थे जहां के कुएं से पानी निकाल कर पीने के बाद उनका पीलिया रोग दूर हो जाता था लेकिन अब यह कुआं बिल्कुल सुख चुका है जिसमे अब एक बूंद पानी भी नहीं मिलता है। ऐसे में स्थानीय प्रतिनिधि को चाहिए की सूखे हुए कुएं का जीर्णोधार करे जिससे कुएं से पानी मिलना लोगों को शुरू हो जाए। कुएं की विशेषता को लेकर ठाकुरवाड़ी मन्दिर के महंथ हनुमान दास त्यागी जी महाराज मीडिया से मुखातिब हुए क्या कुछ कहा पेश है उनका अंश।
सहरसा से मिथिलेश कुमार, इंडियन टीवी न्यूज रिपोर्टर।