ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

काग्रेस नेता राकेश जैन काका ने जारी किया कैलेंडर, जन-जन को मिलेगा फायदा

```

इंडियन टीवी न्यूज़ से शैलेंद्र तिवारी की रिपोर्ट

कटनी मध्यप्रदेश की जनता को कांग्रेस की सरकार बनते ही 5 बड़ी सौगातें मिलेंगी। यह वचन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी ने प्रदेश की जनता को दिया है। इन पांच बड़ी सौगातों की विस्तृत जानकारी आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कटनी जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम खंपरिया, पूर्व पार्षद सुश्री मंजू निषाद एवं प्रदेश प्रतिनिधि रौनक खंडेलवाल ,युवा नेता आदित्य जैन,अनिल जायसवाल की उपस्थिति में एक कैलेंडर जारी करते हुए आज पत्रकार वार्ता के दौरान इसका विमोचन किया। कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का ने कहा कि कमलनाथ जी ने प्रदेश की जनता को जो वचन दिया है, उसे सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इन 5 बड़ी सौगातों में सबसे बड़ी सौगात यह है कि महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की राशि नारी सम्मान योजना के तहत प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा भीषण महंगाई से जूझ रहे लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से रसोई गैस का सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा। बिजली के बढ़ते हुए दामों से हर वर्ग परेशान हैं। इस परेशानी को कमलनाथ जी ने समझा और पूर्व की तरह 15 महीने की सरकार के दौरान मिलने वाली 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली की योजना को पुनः लागू किया जाएगा। यह योजना भाजपा सरकार के राज में बंद कर दी गई है। केंद्र एवं राज्य की सरकार की कुनीतियों की वजह से हमारा अन्नदाता किसान आज मुसीबतों के दौर से गुजर रहा है। किसानों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा किसानों का कर्ज माफ किये जाने का वचन दिया गया है, इसी के साथ पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू किया जाएगा। श्री जैन ने बताया कि यह कैलेंडर जारी करने के पहले सिद्धि विनायक भगवान गणेश जी के मंदिर एवं दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा पाठ कर उनके चरणों में यह कैलेंडर अर्पित किया गया। इसके बाद इस कैलेंडर को आज मीडिया के समक्ष जारी करते हुए बताया कि यह योजना मध्य प्रदेश की जानता के लिए हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *