भदोही कलेक्ट्रेट के जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी गौरांग राठी द्वारा रागी कंपनी के बीज किट का निःशुल्क वितरण किया गया l सीईओ राहुल त्रिपाठी ने बताया कि इस कंपनी के बीज को कृषक बुवाई कर अपने खेतों में फसल का उत्पादन चौगुना कर सकते हैं l
उन्होंने बताया कि किसानो ने अन्न को उगाने का बीड़ा उठाया उन किसानो से कंपनी इसके बीज़ से फसल उत्पादन करा के किसानो से वापिस खरीदारी करेगी और इससे किसानो की आय दुगनी चौगुनी करने का लक्ष्य है l इस कंपनी का उत्पाद जैसे बिस्किट, नूडल्स, आटा आदि बना कर निर्यात करेगी कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, डीडी कृषि सहित कृषक उपस्थित रहें।
रिपोर्ट नितेश उपाध्याय