सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सौर बाजार के सिलेट भगवती स्थान से दक्षिण बेलवाड़ा टोला के समीप मुख्यमंत्री ग्राम सेतु निर्माण योजना अन्तर्गत 7 अप्रेल 2007 को 14.13 लाख रुपए की लागत राशी से पुल का निर्माण कार्य पूरा करवाया गया था जिसमें शिलान्यास कर्ता के रुप में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार, मुख्य अतिथि के रुप में तत्कालीन उप मुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी, विशिष्ट अतिथि के रुप में पथ निर्माण विभाग के मंत्री नंदकिशोर यादव उपस्थित थे। कहा जाता है की अगर मंदिर में पुजारी नही रहेगा तो मंदिर की घंटी को कौन बजाएगा ठीक उसी तर्ज पर आज तक उस पुल का सम्पर्क किसी मुख्य सड़क मार्ग से नही हो पाया है जो एक दिल्ली का कुतुबमीनार बनकर रह गया है। अगर कहा जाए तो इतनी बड़ी राशी खर्चकर भी आम जनता को अगर इस पुल का लाभ नहीं मिल रहा हो तो फिर इस प्रकार के योजना का क्या मकसद रह जाता है।इसको लेकर ग्रामीणों का कहना था की इस पुल से मुख्य सड़क का संपर्क स्थापित हो जाने के बाद प्रखंड मुख्यालय या जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लगभग 10 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। पुल के एक तरफ जहां मुख्य सड़क मार्ग को जोड़ती है वहीं दूसरी तरफ कई गांव को जोड़ती है जहां 10 हजार की संख्यां में लोग बसते हैं। पुल के दोनो तरफ सड़क मार्ग से सम्पर्क नही होने के वजह से अब तक में पुल भी जर्जर हालत में पहुंच चुकी है लेकिन समय रहते हुए भी अगर पुल से मुख्य सड़क मार्ग का सम्पर्क स्थापित हो जाता है तो शायद पुल निर्माण का मकसद पूरा हो जाएगा।
सहरसा से मिथिलेश कुमार, इंडियन टीवी न्यूज रिपोर्टर।