बांदरी शिक्षा का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक एवं नगरीय प्रषासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा किया गया, लोकार्पण व भूमीपूजन में पधारे मंत्री जी का नगरवासियों एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य आगवानी की गई लोकार्पण के कार्यक्रम के दौरान मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मैं भगवान से कम नहीं मानता, नगर में जो मूलभूत सुविधायें होनी चाहिए उसके लिए मैं निरंतर काम कर रहा हूं, बांदरी को ग्राम से नगर एवं नगर से तहसील बनाया है। कल तक क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को कालेज की पढ़ाई करने के लिए 40 कि.मी. दूर जाना पड़ता था। इसी के चलते मैनें बांदरी नगर में आज कालेज भवन बनवाया है बांदरी शिक्षा का ऐसा केन्द्र बने कि हर गरीब का बच्चा बेहतर पढ़ाई कर सके। सीएम राइज स्कूल में आस-पास के गांव से पढ़ने वाले बच्चों को बस की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर नगर परीषद बांदरी द्वारा स्वच्छता व नगर की सुन्दरता को लेकर बनाया गया गीत श्री सिंह के द्वारा लांच किया गया।
*सागर से ब्यूरो चीफ शहजाद खान की रिपोर्ट*