कन्नौज समाचार
जिला ब्यूरो धर्मेंद्र कुमार के साथ संतोष कुमार
बीजेपी से पुनः टिकट मिलने पर सांसद ने रैली निकाल कर किया विशाल कार्यकर्ता बैठक का आयोजन।
भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में सांसद सुब्रत पाठक को कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से पुनः लोक सभा प्रत्यासी बनाए जाने व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता जी का प्रथम बार जनपद आगमन पर उन्हें लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के ठठिया कट से हजारों कार्यकर्ताओं व सैकडो गाड़ियों के काफिले के साथ रिसीव कर उन्हे माला पहना कर उनका स्वागत किया रास्ते में जगह जगह कार्यकर्ताओ ने दोनो पर पुष्प वर्षा की और कार्यकर्त्ता सुब्रत पाठक ,अनूप गुप्ता जिंदा बाद के नारे लगा रहे थे
वही गाड़ियों का काफिला मानीमऊ से आगे बढ़ता हुआ मकरंद नगर तिराहे से शहर होते हुए गोल कुआ एमजे पैलेस गेस्ट हाउस पहुंचा जहा एक विशाल कार्यकर्त्ता बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता जी ,सांसद सुब्रत पाठक ,जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया , विधायक कैलाश राजपूत लोकसभा प्रभारी अरुण पाल , जिला प्रभारी इंद्र पाल पटेल ,कलेस्टर इंचार्ज राम किशोर साहू , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह उपस्थिति रहे ।मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने कहा की हम सब जानते है की 2014 से पहले देश की हालत बहुत खराब थी। जब आप सब ने एक गरीब चाय बेचने वाले मोदी जी को देश प्रधानमंत्री बनाया तो प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने गरीब की चिंता करना चालू कर दिया और गरीब को विकाश की मुख्य धारा से जोडना चालू करदिया। अब भारत बदल गया है काश्मीर से धारा 370 हट गई है पहले काश्मीर में लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए मिलिट्री लगानी पड़ती थीं अब काश्मीर में हरघर में तिरंगा फहर रहा है जो मोदी जी के कारण की संभव हो पाया है ।गरीब का दर्द एक गरीब मां का बेटा मोदी ही समझ सकता है सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए बबुआ और पप्पू नही समझते है । पिछली सरकारों में गरीब के सपना देखने पर भी पाबंदी थी कुछ परिवार के लोग ही सपना देख सकते थे पर आज हर गरीब सपना देख सकता है और सपने को पूरा कर सकता है यह ताकत मोदी ने इस देश के गरीब को दी है ।
वही सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि मोदी जी ने गरीबी को बहुत करीब से देखा है इसलिए वह गरीब दुख को जानते है मोदी जी मां एक कमरे में रहती थी मोदी चाय बेच कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे जब देश की जनता ने गरीब के बेटे को प्रधान मंत्री बनाया तो उस गरीब के बेटे ने देश के सभी गरीबों के परिवार की जिम्मेदारी लेली । कई परिवार वादी पार्टियों ने मोदी के खिलाफ गठबंधन किया है तो देश जनता ने मोदी को जिताने के लिए गठबंधन कर लिया है की मोदी को तीसरी बार देश का प्रधान मंत्री बनाना है । कोई सत्ता में आता है तो वह अपनी जाति का विकास करता है कोई परिवार का विकाश करता है कोई अपना विकाश करता है वही दूसरी तरफ मोदी जी हमेशा कहते है ये देश ही मेरा परिवार है इस देश का विकाश ही मेरा विकाश है ।
जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा की हम सब को अपने अपने बूथ को जीतना है क्यों की बूथ जीत तो चुनाव जीता उन्होंने ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी अबकी बार 400 प्लस सीटे जीतने जा रही है और कहा की अबकी बार 400 पार । यह भी कहा की हम सबको मिलकर सुब्रत जी को फिर से सांसद बनाना है ।
वही कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बंधु व पदाधिकारी उपस्थित है।।