गंगा के आर-पार दौड़ेगी सपनों की ट्रेन, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण- लोगों को मिलेगा यह बड़ा फायदा
Indian tv news
ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चंदौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली देररात तक गाजीपुर सिटी स्टेशन पर लोकार्पण को लेकर भव्य तैयारी की जाती रही। कोलकाता-दिल्ली मेन रूट से बलिया-छपरा-मऊ रूट को जोड़ने के लिए बिछाई गई नई रेललाइन पर ट्रेनों के संचालन शुरू होने से पूर्वांचल के जिलों की बड़े शहरों से कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी। गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ के अलावा बिहार के दूसरा छोर सीधा जुड़ाव हो जाएगा। 14 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ताड़ीघाट-मऊ नई रेलखंड के विस्तारीकरण परियोजना की आधारशिला रखी थी।
यह रेल लाइन दिल्ली-हावड़ा और वाराणसी-बलिया-छपरा रेलमार्ग को आपस में जोड़ेगी। यहां के लोग मुगलसराय से बाईपास करके हावड़ा से दिल्ली जा सकेंगे। एक नजर में परियोजना – 51 किमी लंबी ताड़ीघाट-मऊ नई रेललाइन परियोजना का दो चरणों में चल रहा कार्य।सोनवल से गाजीपुर सिटी और घाट स्टेशन तक नई रेललाइन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजमगढ में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। इसके बाद गाजीपुर सिटी से दिलदारनगर जंक्शन के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही गंगा के आर-पार सपनों की ट्रेन दौड़ने लगेगी। इसको लेकर पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।गंगा के आर-पार दौड़ेगी सपनों की ट्रेन, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण- लोगों को मिलेगा यह बड़ा फायदा