ठेका कंपनी के कर्मचारियों पर रेत माफियाओं का हमलाः चेक पोस्ट पर गाड़ी रोकने पर की मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने लग रहें आरोप
शहडोल। शहडोल में रेत माफियाओ के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। रेत ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों पर स्थानीय रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। वाहनों में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों से मारपीट की। सहकार ग्लोबल कंपनी के फ्लाइंग टीम के साथ स्थानीय रेत माफियाओ ने मारपीट की है।
स्थानीय रेत माफिया देवलौंद क्षेत्र के गोपालपुर, सथनी, जनकपुर बुढ़वा से रेत का अवैध उत्खनन कर रीवा, यूपी में परिवहन करते हैं। हाइवा वाहनों से रेत परिवहन कर रहे माफियाओ की गाड़ी का चेक पोस्ट में रोकने पर ठेका कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही दो हाइवा अवैध रेत लेकर फरार हो गए।
सड़क पर रेत फैलाकर भागे रेत माफियाः चार ट्रैक्टर ट्राली और दो बाइक जब्त, तीन गिरफ्तार
सहकार ग्लोबल लिमिटेड फ्लाइंग स्कॉट की गाड़ी पर हमला देवलोद थाना क्षेत्र का मामला
सहकार ग्लोबल लिमिटेड कंपनी की दो फ्लाइंग टीम 15.3.24 समय रात्रि 9 .30 pm व्यौहारी से चम्राडोल होते सतना चेक पोस्ट पर गई उसके बाद बुढ़वा होकर सुखाड़ चेक पोस्ट पर जा रहें थे बीच बुढ़वा मार्केट में हमारा एक गाड़ी आगे निकली गई और दूसरी गाड़ी की रफ्तार धीमी हो गई और उसको होंडा वेन्यू कार से रोका गया कार का नम्बर प्लेट नहीं था फ्लाइंग टीम का ड्राइवर गाड़ी बचाव हेतु बुढ़वा से बाणसागर जाने वाले सड़क पर निकला तो पीछे से 2 बोलेरो और आ गई वही होंडा वेन्यू कार भी आ गई बाण सागर बीच रास्ते में गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया और गाड़ी के फ्रंट शीशे पर लाठी से वार किया और शीशा को तोड़ दिया , चारों टायर का हवा भी निकाल दिया, और ड्राईवर के साथ मारपीट किया और अगर दुबारा दिखाई दिए तो जान से मारने की धमकी दी ये प्रकरण 15.3.24 को रात में 11.30 pm की है ।
पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई
बता दें कि इसी क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी की रेत माफियाओ ने ट्रैक्टर से कुचल कर है था हत्या कर दी थी.पीडित कमचारियों ने मामले की शिकायत देवलौद थाने की है
पीड़ित कमचारियों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी देवलौद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है