चंद्रजीत सिंह ब्यूरो चीफ सोनभद्र – खनन विभाग के अधिकारियों के द्वारा लाख दावा किया जा रहा है अवैध खनन पर रोक लगाने और समय समय पर खनन क्षेत्र के जांच कराने के साथ मानक के अनुसार खनन परिवहन कराये जाने की लेकिन लोढी खनन जांच केंद्र के सामने से खुले आम सरपट दौड़ती ओवरलोड मोरम लदी बीना नंबर की ट्रकें जिला खान निरीक्षक सोनभद्र और सर्वेयर के कार्यो पर अनेको सवाल खड़ा कर रहे हैं , कि यदि जनपद में अवैध खनन बंद हैं तो , ओवरलोडि परिवहन और पासरों पर किये गए कार्यवाही से यदि जनपद पासर मुक्त है तो ये खुले आम सरपट बीना नंबर ओवरलोड दौड़ती ट्रकें किस के संरक्षण में फल फूल रही हैं। यदि ऐसे ही चलता रहा तो एक समय आयेगा कि जनपद गुणवत्ता पूर्ण मोरम खनन से विलुप्त हो जाएगा।