इस मंडी में भोपाल इंदौर नाशिक नागपुर कानपुर लखनऊ के अलावा स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र से सब्जियां और फल इस मंडी में आते हैं सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक चलने वाली इस मंडी में छोटी-छोटी दुकानदारों की अपार भीड़ लगी रहती है लेकिन जनपद में बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केस से जहां सारा जनपद भयभीत है नई नई योजनाएं और गाइडलाइन शासन और प्रदेश शासन द्वारा जनता तक पहुंचाई जा रही हैं मगर इन सब्जी मंडी विक्रेताओं खरीदारों पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा ना तो आम आदमी यहां मास्क लगा रहा है न ही शोसल डिस्टेंस का पालन कर रहा है और ना ही सैनिटाइजर का उपयोग किया जा रहा है
शहर की मुख्य गल्ला मंडी कें अंदर स्थित सब्जी और फल मंडी पर सचिव से मिलीभगत करके गल्ला व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है सब्जी व्यापारियों ने आरोप लगाया की गल्ला मंडी सचिव द्वारा व्यक्तिगत स्वार्थ को लेकर सब्जी मंडी पर अवैध कब्जा करवा दिया गया और फल सब्जी वाले इस मंडी में व्यापार करने को मजबूर है क्योंकि इस मंडी में जगह का अभाव है और पक्की दुकानें ना होने के कारण शोसल डिस्टेंस सैनिटाइजर का प्रयोग करने में पूर्णतया असमर्थ है कैमरामैन अमित रजक के साथ सुनील शर्मा ललितपुर की रिपोर्ट