कलेक्टर व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संग युवाओं ने लिया सेल्फी
रिपोर्टर विजय कुमार यादव
उमरिया-100 प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान होने को लेकर जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित व जागरूक कर रहे।
इसी क्रम में युवा टीम के सदस्यों ने होममेड सेल्फी प्वाइंट मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने हेतु तैयार किया है।
युवाओं की टोली ने जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय ओहरिया के संग होममेड सेल्फी में सेल्फहोममेड सेल्फी पॉइंट में सेल्फी लेकर अधिक से अधिक मतदाताओं को सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से जागरूक करने का संकल्प लिया।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने युवा टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर मतदान के प्रति जागरूक करें। संविधान ने हमें निर्वाचन में मतदान करने का अधिकार दिया है। इसका प्रयोग करते हुए सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में सभी मतदाता अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि मतदाता ही प्रजातन्त्र का प्राण होता है जिसका जागरुक रहना बहुत जरुरी है। वोट करने का अधिकार आज़ाद भारत में हमारा बहुत बड़ा अधिकार है जिसे खो देना दुर्भाग्यपूर्ण होगा। श्री मानव ने पहली बार वोटर बने मतदाताओं में जोश पैदा करते हुए कहा कि आज के युवा ही कल के भविष्य हैं। उन्ही पर पूरे देश की तस्वीर और तक़दीर दोनो निर्भर करता है। जात- पात, सम्प्रदायवाद, भाईभतीजावाद, लोभ- लालच , भय से ऊपर उठकर सबलोग अपने वोट की ताक़त का इस्तेमाल करते हुए प्रजातन्त्र के नींव को मजबूत करें।
जिला पंचायत के सीईओ
अभय ओहरिया ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व 19 अप्रैल 2024 को स्वयं मतदान करें साथ ही अपने रिश्तेदार और आसपास पड़ोस के लोगो को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदाता सेल्फी के दौरान स्वीप वालंटियर हिमांशु तिवारी,खुशी सेन, नैंसी सोनी,अंकित गौतम,माही सोनी, प्रदीप राय व सभी उपस्थित रहे।