ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ में धारा 144 लागू पंचायत चुनाव एवं कोरोना संक्रमण को लेकर 5 मई तक होगी सख्ती।।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में नियंत्रण के बाहर हो रहे कोरोनावायरस के नए संक्रमण के साथ ही पंचायत चुनाव के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गई है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला एवं पुलिस प्रशासन को इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए लखनऊ में 5 मई तक धारा 144 लागू रहेगी इस दौरान एक स्थान पर 5 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे इसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही बिना अनुमति के कोई भी सामाजिक कार्यक्रम नहीं हो पाएगा इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।।। ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा लखनऊ
