COVID19 के प्रोटोकॉल्स का पालन ना करने के विरुद्ध एफआईआर दर्ज बस स्टैंड में एक और व्यवसायिक प्रतिष्ठान को 24 घंटों के लिये किया गया सील
कटनी= कोविड-19 को लेकर जारी किये गये प्रतिबंधात्मक आदेश का कड़ाई से पालन प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने जिले में कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये हैं। जिसके तहत राजस्व, पुलिस, नगर निगम और आरआरटी ने मंगलवार को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन ना करने पर एक और बस स्टैंड पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज कराई हैं। वहीं जायसवाल होटल को चौबीस घंटों के लिये सील कर दिया गया है।
आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा और एसडीएम बलबीर रमन के नेतृत्व में आरआर टीम के द्वारा सम्पूर्ण शहर का भ्रमण किया गया। इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल्स फॉलो ना करनें पर जायसवाल होटल के विरुद्ध बस स्टैंड पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं जायसवाल होटल में दुकानों के नियमों के उल्लंघन और बिना मास्क के अधिक ग्राहक होने के कारण चौबीस घंटों के लिये सील भी किया गया है। इस कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार रविन्द्र पटेल,बस स्टैंड चौकी प्रभारी सिद्धार्थ राय पुष्पराज सिंह,मनु त्रिपाठी, सुनील गौतम एवं समस्त स्टाफ की मौजूदगी रहीं ।
रिपोर्ट = राजेश कुमार तिवारी
