फार्मासिस्ट डॉ. राहुल कुमार ने दी सफाई, पत्रकार मेरे लिए सम्मानित व चौथा स्तम्भ
सौहंजनी तगान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट ने कहा—पत्रकारों का सम्मान करता हूं, मेरे बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है
मुजफ्फरनगर। जनपद के सौहंजनी तगान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत डॉ. राहुल कुमार प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप बिल्कुल निराधार है पत्रकार मेरे लिए हमेशा से ही सम्मानित है ओर रहेगे, उन्होंने मीडिया मे सामने आरोप लगाया कि कुछ लोग स्वयं को पत्रकार बताकर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और उन पर अनुचित दबाव बनाकर अवैध वसूली करने का प्रयास करते हैं। डॉ. राहुल कुमार के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आसपास के गांवों से लोग उपचार कराने और दवाइयां लेने आते हैं। उन्होंने दावा किया कि अब तक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत डॉक्टर, इंचार्ज अथवा किसी अन्य कर्मचारी के व्यवहार को लेकर उन्हें कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और उनका सभी के प्रति व्यवहार सम्मानजनक रहता है।
आगे उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ग्राम सौहंजनी तगान निवासी आसुतोष त्यागी पुत्र बरीद उर्फ मिट्टू स्वास्थ्य केंद्र पर आए थे। उस दिन वह प्रतिकर अवकाश पर थे। आरोप है कि आसुतोष त्यागी ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ से खांसी की सिरप मांगी। सिरप नहीं मिलने पर उन्होंने डॉ. राहुल कुमार के मोबाइल नंबर पर फोन कर उनसे बातचीत की। डॉ. राहुल कुमार का आरोप है कि फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके खिलाफ शिकायत करने की धमकी दी गई तथा उन पर अनुचित दबाव बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि फोन पर बातचीत के दौरान आसुतोष त्यागी को बताया गया था कि उन्होंने उनके संबंध में कोई शिकायत नहीं की है। उनके अनुसार, इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि उनकी बातों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ समाज में उनकी मान-प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो रही है।
डॉ. राहुल कुमार ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी पत्रकार को गलत नहीं बताया है और वह पत्रकारों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता का महत्वपूर्ण स्थान है और वह शुरू से ही पत्रकारों का सम्मान करते आए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस मीडिया के माध्यम से उन्होंने संबंधित मामले में अपना पक्ष सार्वजनिक करते हुए कहा कि उनकी बातों को पूरे संदर्भ में समझा जाना चाहिए। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्ष का बयान सामने आने और तथ्यों की जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी
