**थाना पार्वती, जिला सीहोर*
थाना पार्वती, जिला सीहोर में फरियादी नितिन पिता कैलाश धनगर, उम्र 25 वर्ष, निवासी जिया पैलेस के पीछे, पार्वती कॉलोनी, चौपाटी, थाना पार्वती, जिला सीहोर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 28.09.2026 को शाम करीब 5:00 बजे वह अपने घर पर ताला लगाकर परिजनों के साथ ग्राम उचावद, शुजालपुर में मामी के निधन के कार्यक्रम में गया था। दिनांक 29.09.2026 को सुबह करीब 7:00 बजे वापस आने पर घर के मुख्य गेट एवं अंदर के दरवाजों के ताले टूटे मिले तथा कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी का सामान बिखरा हुआ था।
अज्ञात आरोपी घर में घुसकर चांदी के आभूषण, सोने के आभूषण एवं नगदी 8,000 रुपये चोरी कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पार्वती में अपराध क्रमांक 337/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मति सोनाक्षी सक्सेना निर्देशानुसार श्री मान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत चौबे एवं के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी

