✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मतदान किया नागरिकों अधिक से अधिक मताधिकार डालने अपील की।।
कटनी। लोकतंत्र के महापर्व पर खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में आज मतदान की प्रक्रिया चल रही है। लोकतंत्र के महा उत्सव में नगर की महापौर प्रीति संजीव सूरी ने परिवार सहित नगर के मतदान केंद्र क्रमांक 178 में पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया।
परिवार सहित मतदान करने पहुंची महापौर प्रीति संजीव सूरी ने शहर वासियों से लोकतंत्र के महा उत्सव में अपनी जिम्मेदारी पूरी करने की अपील करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में आज लोकतंत्र का महा उत्सव मनाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में चल रहे मतदान में मैंने तो परिवार सहित मतदान करके लोकतंत्र के अपनी भागीदारी पक्की कर ली अब शहर वासी भी परिवार सहित पहुंचकर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाते हुए अपनी जिम्मेदारी पूरी करें।।