लोकेशन -पन्ना एमपी
ब्यूरो रिपोर्ट -कमला कान्त मिश्रा
ककरहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर वासियों एवं मरीजों ने किया प्रदर्शन
अस्पताल में डॉक्टर नदारत रहने को लेकर पन्ना कलेक्टर एवं सीएमएचओ को फोन के माध्यम से दी जानकारी
सैकड़ो की संख्या में ककरहटी नगर वासी एवं मरीज प्रदर्शन में रहे शामिल
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में डाक्टरों की अनुपस्थिति की एक बड़ी समास्या है डॉ की उक्त जगहों पर पद इस्थापना तो है मगर डाक्टर छोटे नगरों में रहना नहीं चाहते कमाईं के चक्कर में बड़े शहरों कि और भागते है अपना जल्द छोटी जगह से इस्थानतरण करवा लेते हैं ज्यादातर ऊप स्वास्थ्य केन्द्रों में यह एक बड़ी गंभीर समास्या बनी हुई है ऐसा ही कुछ मिलता जुलता मामला ककरहटी नगर का है जहां आएं दिन पदस्थ डाक्टर दिलीप साहू की ककरहटी उप स्वास्थ्य केन्द्र में अनुपस्थिति बनी रहती है
जिससे मरीजों को स्वास्थ्य समास्याओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है इस विषय को लेकर पन्ना सीएमएचओ को दूरभाष के माध्यम से डॉ दिलीप साहू की उप स्वास्थ्य केन्द्र में अनुपस्थिति को लेकर जानकारी दी गई है मगर समास्या का समाधान नहीं हुआ इस कारण से पदस्थ डाक्टर दिलीप साहू के प्रति उप स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचे मरीज़ एवं नगर वाशियो ने नारे बाजी करके नाराजगी जाहिर की है एवं मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी डाक्टर की अनुपस्थिति को लेकर जिला कलेक्टर एवं सीएमएचओ को अवगत कराया है एवं मरीजों की समास्या की जानकारी दी है