धूलकोट की मुख्यमंत्री की जनसभा में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासियों ने प्रत्याशी श्री पाटिल को जीताने के साथ इस बार फिर मोदी सरकार का लिया संकल्प,
प्रत्याशी श्री पाटिल ने बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवो का किया प्रभावी जनसंपर्क, मतदाताओं से जीत का लिया आशीर्वाद,
खंडवा ।। इस बार का लोकसभा चुनाव साधारण चुनाव नहीं है हमारे देश की दशा और दिशा बदलने का चुनाव हें, भारत के आधुनिक निर्माण का चुनाव है भारत को विश्व गुरु बनाने का चुनाव हें, भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है कांग्रेस जैसे झूठे वादे नहीं करती ₹2लाख तक का किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ कर दिया जाएगा, झूठा वादा कर सत्ता में तो बैठ गए लेकिन 10 दिन तो क्या पूरे 15 महीनो में भी किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ, बेरोजगारों को ₹4000 भत्ता देने का वादा भी झूठा निकला, 10 वर्षों की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश में सर्वांगीण विकास किया वहीं सैकड़ो जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर गरीब, जन जन को योजना का लाभ पहुंचा कर गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास हमारी सरकार लगातार कर रही है, यह बात भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने सोमवार को बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फोपनार, बारडोली और अन्य ग्रामों का जनसंपर्क करते हुए ग्राम वासियों से कहीं श्री पाटिल ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का अपना मकान हो जहां वह अपने परिवार के साथ रह सके, लेकिन आर्थिक कारणो से यह संभव नहीं हो पता था, हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को नए मकान बनाकर दिए गए, करोड़ों गरीबों को लगातार निशुल्क अनाज दिया जा रहा है, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ₹5लाख तक का निशुल्क का इलाज हमारी सरकार द्वारा करवाया जा रहा है, करोड़ों महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए , केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को सम्मान निधि प्रदान की जा रही है, आप सभी ने पूर्व के उपचुनाव में मुझे आशीर्वाद प्रदान कर सांसद बनाया था काम वर्षों के कार्यकाल में भी मैंने संसदीय क्षेत्र में सर्वांगीण विकास करवाया, आप सभी का साथ इस बार के चुनाव में भी मुझे प्राप्त हो, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने आज लोकसभा क्षेत्र के बुरहानपुर विधानसभा के ग्राम फोपनार एवं बाराडोली और अन्य अन्य गांव का प्रभावी जनसंपर्क कर देवतुल्य जनता से विजय विजय श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया, नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के धूलकोट में आयोजित प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की जनसभा में भी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल पहुंचे और अपने उद्बोधन में उन्होंने क्षेत्र की जनता से अबकी बार 400 पार इस बार फिर मोदी सरकार के लिए क्षेत्र में कमल खिलाने का अनुरोध किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित सभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, लोकसभा चुनाव प्रभारी कल्याण अग्रवाल, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस विधायक मंजू दादू, जिला अध्यक्ष श्री माने सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
असफाक सिद्दीकी जिला ब्यूरो
खण्डवा एमपी