नर्मदापुरम से राजेंद्र धाकड़
नर्मदापुरम जिला अस्पताल में रात 11 बजे आग लगने की पुलिस कंट्रोल रुम से सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। राहत दल, फायर बिग्रेड स्टॉफ, अस्पताल प्रबंधन, पुलिस अलर्ट हुए। आग बुझाने व राहत के लिए सभी 15 मिनट के भीतर जिला अस्पताल पहुंचे। एसडीईआरएफ व दमकल सायरन बजाते हुए जिला अस्पताल पहुंचने के बाद पता चला कि आग नहीं लगी है] केवल मॉकड्रिल है। जिसके बाद जिला अस्पताल परिसर में आगजनी होने पर मॉकड्रिल प्रशासन की टीम द्वारा किया गया। आग से बचाव के लिए राहत दल, फायर दल व कर्मचारी कितने अलर्ट है, उसे परखने के लिए मॉकड्रिल की गई। अस्पताल में एक स्थान पर आग लगाकर उसे बुझाने का प्रयास फायर फाइटर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन से एसडीएम नीति कोरी, एसडीओपी पराग सैनी, सिविल सर्जन डॉ. आरसी प्रजापति, आईएमओ डॉ. संजय पुरोहित सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।