झारखण्ड मानवाधिकार टीम ने भी मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
हजारीबाग संवाददाता सम्मेलन
विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन, भारत के विभिन्न प्रदेशों में वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस,
इसी क्रम में झारखण्ड प्रदेश मुख्यालय, पाकुड़ रोड, बरहरवा के बगीचे में प्रदेश अध्यक्ष श्री बसंत कुमार महतो के द्वारा अपनी प्यारी पोती आदित्री राज के नाम एक आम और एक नारियल का वृक्ष लगा कर उनका ससमय पोषण करने का वचन लिया, इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ सुनील कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष रोजगार प्रकोष्ठ रंजीत कुमार, प्रदेश सचिव बिमल कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष आर टी आई प्रकोष्ठ प्रभाष झा के अलावे कई समाजसेवी उपस्थित रहे,
वहीँ जिला अध्यक्ष बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने अपने पैतृक बगीचे रानीग्राम में महिला समूहों के महिलाओं के साथ मिलकर कई प्रकार के वृक्ष लगाकर पर्यावरण सुरक्षा में अपनी भागीदारी दी,
बरहैट प्रखण्ड से जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ नवो कुमार रुज ने अपने साथियों के साथ कई प्रकार के वृक्ष लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया,
हज़ारीबाग जिला से प्रदेश उपाध्यक्ष, मुख्य कार्यकारिणी श्री बिभूति शरण वर्मा जी ने भी अपने बागवानी में कई पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की,
गोड्डा जिला से जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ श्री संजीव कुमार ठाकुर ने सपने संगठन सहयोगियों के साथ मिलकर कई पौधे लगा कर पर्यावरण दिवस मनाया,
प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुमार महतो ने झारखण्ड के हरेक जिले के पदाधिकारियों को विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जनहित एवं संगठन हित में तहेदिल से धन्यवाद दिया है l