★ पुलिस अधीक्षक शहडोल की अगुवाई में, शहडोल पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही।
★ पुलिस अधीक्षक द्वारा फ़ोर्स को ब्रीफ करके कॉम्बिंग गश्त हेतु रवाना किया गया
★ देर रात्रि में कांबिंग गश्त में 220 वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें 50 -स्थाई, 170 -गिरफ्तारी और कई जमानती वारंट भी किए तामील।
★ क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 24 जिलाबदर बदमाशों सहित कई गुंडे/बदमाशों को भी किया गया चेक ।
शहडोल – दिनांक 16 जून 2024- शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक की अगुवाई में, शहडोल शहर के तीनों अनुभागीय अधिकारी पुलिस के नेतृत्व में, दिनांक 15-16 जून की दरमियानी रात से सुबह तक सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों सहित करीब 400 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।
इस दौरान शहडोल पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग 100 बदमाशों, असामाजिक तत्वों को चैक किया गया।
जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 220 वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें 50 -स्थाई, 170 -गिरफ्तारी और कई जमानती वारंट भी तामील करवाए गए।
इस दौरान पकड़े गए अपराधियो एवं वारंटियो के विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।
शहडोल पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।