नरेश सोनी Indian TV News हजारीबाग संवाददाता
समाहरणालय सभाकक्ष में आज राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की बैठक की गई डीसी हजारीबाग
अधिग्रहित भूमि के भू स्वामियों को ससमय मुआवजा दिया जाएगा।
नशा मुक्ति जनजागरुकता को लेकर रूपरेखा पर हुई चर्चा ।
हजारीबाग समाहरणालय सभाकक्ष में आज राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की बैठक की गई।जिसकी जानकारी उपायुक्त हजारीबाग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए कहा कि इस दौरान परियोजना निदेशक को अधिग्रहित भूमि के भू स्वामियों को ससमय मुआवजा की राशि हस्तानांतरित करने का निर्देश दिया गया है। तथा जमीन अधिग्रहण के दौरान भूधारकों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाने। विवाद रहित भूमि को ही एंक्रोच करने तथा मुआवजा भुगतान के बाद ही जमीन अधिग्रहण की कारवाई करने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता के संबंध में 19 जून से 26 जून तक जिला स्तर पर आयोजित होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर संबंधित विभागों के साथ नशा मुक्ति जनजागरुकता को लेकर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुई चर्चा।