’’दो दिवसीय ‘‘बुन्देली लोकगीत उत्सव’’ का आयोजन’’
बाराबंकी- संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से लखपेड़ाबाग मैरिज लाॅन में डाॅ. अम्बेडकर बाल कल्याण एवं नारी प्रगति सेवा समिति, कानून गोयान, बाराबंकी द्वारा ‘‘बुन्देली लोकगीत उत्सव’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य बुन्देली संस्कृति से जुड़े हुए कलाकारों को मंच प्रदान करना तथा लोगों को बुन्देली संस्कृति के महान विरासत से अवगत कराना है। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने सोहरे, बन्ना-बन्नी के गीत, विवाह लोक गीत, ऋतु गीत, राई नृत्य, जगदेव और हरदौल के लोक गीतों की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम के अन्त में संस्था के प्रबन्धक अमर सिंह के द्वारा आये सभी कलाकरों व अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन किया गया।4,