लखनऊ पुलिस ने 10,000 नकली रेमडेसीविर इंजेक्शन बरामद कर चार लोगों को किया गिरफ्तार।।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में करोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब नकली दवाइयां एवं इंजेक्शन का धंधा जोरों से फल फूल रहा है, अमीनाबाद पुलिस ने 10,000 नकली रेमडेसीविर इंजेक्शन वे नकली दवाइयां बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है प्रभारी निरीक्षक अमीनाबाद अशोक कुमार राय के मुताबिक 10 हजार नकली इंजेक्शन एवं करोना में इस्तेमाल होने वाली नकली दवाइयां भी बरामद की है इस संबंध में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं उनके खिलाफ महामारी आपदा अधिनियम मे मामला पंजीकृत कर लिया गया है ।।।। ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा लखनऊ
