व्यापारियों के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क,में जनपद के व्यापारी बन्धुओं/बैंक मित्रों के साथ की गयी बैठक, सुझाव लेकर विचार-विमर्श किया गया
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र सभागार कक्ष में व्यापारी सुरक्षा के सम्बन्ध में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने दुकानों/संस्थानों मे सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग अनिवार्य करने हेतु बताया गया । साथ ही उनकी समस्याओं के विषय मे जानकारी की गयी व उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा उनको सुरक्षा के सम्बंध मे पुलिस द्वारा हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया गया । मौके पर जनपद के व्यापारीगण/सर्राफा व्यापारी/बैंक मित्र मौजूद रहे ।