*हमीरपुर के पुलिस लाइन में संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*इंडियन टीवी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ हमीरपुर कैलाश चंद्र सोनी*
हमीरपुर जनपद में आज दिनांक 21.06.2024 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री मन्नू लाल (मनोहर) के नेतृत्व में पुलिस लाइन हमीरपुर में योग दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री जी के द्वारा योग के महत्व को समझाते हुए सभी को नियमित योग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसयोग के महत्व को देखते हुए, संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी है। इस दिन विश्वभर में योगाभ्यास और योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे योग के प्रति जागरूकता बढ़ती है और लोग इसके लाभों को समझ पाते हैं।
योग एक सम्पूर्ण जीवन शैली है, जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास के लिए आवश्यक है। इसका नियमित अभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, खुशहाल और संतुलित जीवन जीने में मदद करता है। योग की प्राचीन विधा को अपनाकर हम अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और समग्र स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं।
इस मौके पर जिला अधिकारी हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।