पोरसा में बिजली कंपनी का संपर्क शिविर आयोजित, 24 से अधिक उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान,,,,,,,,
रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा,,,,,,,,,,, विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निवारण के उद्देश्य से बिजली कंपनी द्वारा वार्ड क्रमांक 6 वंशीवाले मंदिर पर विशेष संपर्क अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 24 से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा लगभग एक लाख चौवन हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गई।
शिविर में उपभोक्ताओं द्वारा नवीन विद्युत कनेक्शन, बंद मीटर के कारण औसत बिजली बिल आने, खराब केबिल तथा मीटर संबंधी समस्याएं प्रमुख रूप से रखी गईं। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका तत्काल समाधान किया।
कार्यक्रम में एस ई लक्ष्मीनारायण पाटीदार,डी ई एके सिंह, डी ई अभिषेक चौरसिया,डी ई उमेश विश्वकर्मा, एई इंद्रेश्वर सिंह, जेई विवेक प्रताप भदौरिया तथा एआरओ राजेश कुशवाह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करते हुए नई विद्युत केबिल एवं नवीन मीटर लगाए जाने का आश्वासन भी दिया।
शिविर के दौरान बिजली कंपनी के कर्मचारी सोनू सिंह तोमर,रामप्रताप तोमर, जीतेन्द्र शर्मा,अजीत बोहरे, राहुल सिंह भदोरिया,अजय तोमर, अभय तोमर, हरिओम, रवी सिंह भदोरिया,माखन सिंह,सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
स्थानीय नागरिकों ने बिजली कंपनी द्वारा लगाए गए इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संपर्क अभियान से उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और मौके पर ही राहत मिल जाती है।