सुरेन्द्र सिंह बडेर अलवर (पत्रकार इंडियन टीवी न्यूज़)
पिंकसिटी जयपुर में मामला सामने आया जयपुर के आमेर कीले में एक युवक विदेशी महिला पर्यटकों को अपशब्द बोला
पिंक सिटी जयपुर। भारत देश में सबसे ज्यादा पर्यटक राजस्थान की राजधानी जयपुर में आते हैं विदेशी पर्यटकों को हमेशा अतिथि देवो भवः की तरह पूजने वाले राजस्थान के पिंकसिटी जयपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जयपुर के आमेर कीले में एक युवक विदेशी महिला पर्यटकों को अपशब्द बोलते हुए उनका वीडियो बनाया और फिर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उसकी तलाश की जा रही है। यदि पर्यटकों के साथ इस तरह की हरकत करते हैं तो पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए