एसडीएम श्रीमती त्रिपाठी ने किया किराना दुकान पर एक हजार रूपये का जुर्माना
दमोह.करोना कर्फ्यू में दुकान चलाने वालो पर आज तहसील हटा में प्रशासन ने कार्यवाही की है , जिसके तहत कोविड संक्रमण को रोकने लगाए गए “कोरोन कर्फ्यू” में गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर अनुविभागीय दंडाधिकारी हटा श्रीमती भव्या त्रिपाठी ने नगर स्थित एक किराना दुकान पर एक हजार रूपये का जुर्माना लगाकर सख्त हिदायत दी। इसी प्रकार बिना मास्क घर से बाहर निकले 21 व्यक्तियो पर 100 रूपये के हिसाब से 2 हजार 100 रूपये की जुर्माना राशि वसूली की गई है । कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार हटा श्री रोहित राजपूत के साथ नगर पालिका हटा का अमला तथा पुलिस अमला मौजूद था। इस दौरान प्रशासन की टीम ने बिना काम के बाजार में घूम रहे लोगों को घर बैठने की हिदायत दी और घूमते मिलने पर धारा 188 में गिरफ्तार करने की चेतावनी दी गई। उन्होंने मेडिकल की दुकानों में भीड़ ना जमा होने की समझाइश दी और सोशल डिस्टेंसिंग हेतु गोले बनवाने के निर्देश दिए.।।
ब्यूरो चीफ- लखन ठाकुर, सुनील पटेल जिला दमोह मध्य प्रदेश
