*खबर हरियाणा से वार्ड -14 में बने नये पानी के बूस्टर, अटल नागरिक सेवा केंद्र का जल्द उद्धघाटन करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी, सैनी बोले मुख्यमंत्री की मिलनसार छवि ने प्रदेश के सभी वर्गों का दिल जीता –जसबीर सैनी (ग्रिवेंस कमेटी मेंबर )*
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा वार्ड -14 में बनवाये गए नया पानी का बूस्टर एवं दो अटल नागरिक सेवा केंद्र का जल्द उद्धघाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा करवाया जायेगा l उक्त जानकारी देते हुए ग्रिवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने बताया की इस के लिए उन्होंने चंडीगढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की l मुख्यमंत्री ने कहा की जल्द ही सम्बंधित अधिकारिओं को निर्देश जारी कर इन दोनों कार्यों का उद्धघाटन किया जायेगा l वही सैनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष नये बस स्टेण्ड, सेक्टर -9ए के सामने फ्लाई -ओवर बनवाने की मांग भी दोहराई, वही सैनीपुरा नाले को शुरू करवाने व सेक्टर -9/9ए में बन रहे तारकोल रोड शुरू करवाने के लिए आभार जताया l जिस पर मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया की जल्दी ही इस पर भी कार्य किया जायेगा l वही मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील करते हुए कहा की सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों पर पेनी नजर रखे l कही भी कमी लगे तो उसकी सूचना हमारे जनप्रतिनिधिओं व भाजपा कार्यकर्त्ताओं को दे l क्यों की हमारी सरकार में गलत कार्य बर्दास्त नहीं किया जायेगा l सैनी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालो के खिलाफ योगी पैटर्न की तर्ज पर कार्रवाई करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया l वही बहादुरगढ़ में पनप रहे भू -माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करवाने की भी सराहना की l ग्रिवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने कहा की मुख्यमंत्री नायब सैनी बहादुरगढ़ हल्के की लंबित पड़ी सभी समस्याओं का एक -एक करके समाधान कर रहे है l जनता के लिए उनका 24 घंटे उपलब्ध रहना सभी वर्गों में नया विश्वास पैदा कर रहा है l मुख्यमंत्री की मिलनसार छवि उन नेताओं के लिए सबक है जो पद मिलने के बाद जनता से दुरी बना लेते है l लेकिन नायब सैनी हमेशा जनता के बीच रहना पसंद करते है l आज पुरे प्रदेश में नायब सरकार तीसरी बार बनने का माहौल बन चूका है l आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी l सैनी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया की जब भी वो जनहित की मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से मिले है उन्होंने तुरंत उस समस्या का समाधान किया है l वही मुख्यमंत्री ने ग्रिवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी को विश्वास दिलाया की जनहित के कामो के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले है l वही मुख्यमंत्री ने ग्रिवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी को इसी तरह जनता के लिए काम करने की नसीहत देते हुए पार्टी के लिए काम करने की बात कही l रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर