मूलनिवासी संघ ने दैनिक श्रमिक कर्मचारियों के शोषण के विरुद्ध एवं FIR वापस लेने राज्यपाल के नाम कलेक्टर उमरिया को सौंपा ज्ञापन।
लोकेशन उमरिया मध्य प्रदेश
संवाददाता विजय कुमार यादव
उमरिया /मध्य प्रदेश आज दिनांक 2 /8/ 2024 को मूल निवासी संघ उमरिया राज्यपाल के नाम कलेक्टर उमरिया को एक ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन में उपसंचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया श्री पीके वर्मा के द्वारा वन्य जीव प्राणी शिकार का अनदेखी करना व दैनिक मजदूरों के अधिकारो का शोषण एवं कार्यरत मजदूरों से अवैधानिक कृत्य कराया जाकर गैर कानूनी प्रक्रिया में फंसाए रखना के विरुद्ध मूल निवासी संघ द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर उमरिया को ज्ञापन सौंपा एवं श्रमिकों के आवाज को उठाने वाले मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री प्रीतम कोल को फर्जी मुकदमा में फसाया जाकर मजदूरों के हक अधिकार को रौंदे जाने के खिलाफ संबंधित ज्ञापन में जानकारी दिया गया तथा उक्त मुकदमा को वापस लिए जाने के लिए जोरदार अपील किया गया। साथ ही उच्च स्तरीय जांच स्थापित कर उपसंचालक पीके वर्मा एवं प्रीति द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर संवैधानिक अधिकारों को संरक्षण व पालन किए जाने की अपील की गई।