नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता।
झारखण्ड सरकार के महात्माकांक्षी योजना झारखंड मंईयां सम्मान योजना का अव आफलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
झारखण्ड सरकार महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग। झारखण्ड मंत्रालय, प्रोजेक्ट भवन । एल० खियांग्ते, मुख्य सचिव, झारखण्ड । द्वारा सभी उपायुक्त, झारखण्ड । को दिनांक-06-08-2024 को लेकर जारी कर झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित दिशा-निर्देश के संबंध में। सूचित किया गया है की दिनांक-06.08.2024 को आहूत VC के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड के द्वारा सभी उपायुक्तों को दिए गए निर्देश के आलोक में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के क्रियान्वयन के संबंध में निम्नांकित दिशा-निर्देश पर अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है –
1. क्षेत्र में Internet connectivity अथवा सर्वर में आ रही समस्याओं के दृष्टिगत् रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि राज्यान्तर्गत विषयांकित योजना के क्रियान्वयन हेतु आयोजित शिविरों में महिला आवेदिकाओं से Online अथवा Offline आवेदन प्रपत्र भी प्राप्त किए जाएं। Offline प्राप्त आवेदन प्रपत्रों का Digitization एवं Aadhaar Authentication, Offline Mode में किया जाएगा।
2. अगले 10 दिनों में प्रत्येक जिला कम-से-कम 1 लाख आवेदनों की स्वीकृति की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
3. योजना के क्रियान्वयन में उपायुक्त अन्य विभागों के पदाधिकारियो/कर्मियों का भी सहयोग लेंगे।
विश्वासभाजन
(एल० खियांग्ते) मुख्य सचिव, झारखण्ड ।