।लोकेशन जतारा
जिला ब्यूरो महेंद्र कुमार दुबे बॉबी
जतारा
विधायक हरिशंकर खटीक ने विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक
जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों की चिंता करते हुए जतारा जनपद पंचायत के सामुदायिक भवन में एक समीक्षा बैठक आयोजित की बैठक में समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे वही विधायक ने समस्त विभाग के अधिकारियों से विकास कार्यों की एवं शासन की योजनाओं की समीक्षा ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी वहीं कुछ अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिससे विधायक ने नाराजगी जताई वही खटीक ने कहा कि हर 3 महीने में समीक्षा बैठक की बैठक ली जाएगी और सभी अधिकारी कर्मचारी बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य है बैठक में ग्राम पंचायत सतगुआ विकास कार्यों की राशि निकाल के जेसीबी मशीन खरीद ली और निर्माण कार्य नहीं कराया गया जिसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर सी ईओ सिद्ध गोपाल वर्मा को निर्देश दिया गया जिसपर जनपद पंचायत सीईओ ने कहा धारा 40 के तहत से पद से पृथक कार्यवाही करने की बात कही है एसडीम शैलेंद्र सिंह जनपद सीईओ सिद्ध गोपाल वर्मा एसडीओपी अभिषेक गौतम थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी सहित समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।