*थाना नकुड पुलिस टीम ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार जिसके कब्ज़े से 100 ग्राम अवैध स्मैक बरामद जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,00,000/- रूपये मानी जा रही है इसी के साथ नशा तस्करी में प्रयुक्त हुंडाई वर्ना गाडी 207 एमवी एक्ट में सीज की गई..
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशीले पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र गौतम के कुशल नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर अभियुक्त विक्रम पुत्र रूलियाराम निवासी जिसका मकान नंबर 4551/7 मौहल्ला गाँधीनगर कुरूक्षेत्र थाना कृष्णा गेट जनपद कुरूक्षेत्र हरियाणा को 100 ग्राम अवैध स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त हुंडाई वर्ना गाडी सहित ग्राम आसराखेडी मोड़ से गिरफ्तार किया गया। तस्करी में प्रयुक्त वार्ना कार रंग सफेद रजि० सं० HR 01 AC 8007 को मौके पर ही धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नकुड़ पर मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया। मौके से फरार अभियुक्त विक्रम के साथी के बारे में जानकारी कर उसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त विक्रम उपरोक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।
*रिपोर्ट :- रमेश सैनी सहारनपुर