ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली जिले के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में तहसील चकिया सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिनमें विभिन्न मामलों के 138 प्रार्थना पत्र पड़े। उनमें से 5 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया एवं 4 प्रकरणों में टीम को मौके पर भेजा गया।जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में मौजूद सभी अधिकारियों को संबंधित प्रार्थना पत्रों का समय रहते निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही यह बात समझने की जरूरत बतायी कि निस्तारण में फरियादी संतुष्ट हो जाना चाहिए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट नारायण दास यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने चकबंदी के सीओ शशिप्रकाश के पिछले 6 महीने से न्यायालय से गायब रहने का आरोप लगाते हुएसंपूर्ण समाधान दिवस में नेवाजगंज गांव निवासी किसान अरविंद सिंह बबलू ने हाई टेंशन के तार से जले गेहूं की फसल का मुआवजा दिलाए जाने, गरला गांव निवासी धीरज श्रीवास्तव ने प्राइमरी स्कूल के पास में रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवाने संबंधित ज्ञापन दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चकिया को मामले की जांच करने के निर्देश दियेउन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब, जमीन की पैमाईश, दाखिल खारिज, अवैध कब्जा, चकरोड़, नाली के अतिक्रमण को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें तथा निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करें।