खबर नरसिंहपुर
धीरज विश्वकर्मा
मो – 9111399908
नरसिंहपुर केंद्रीय जेल में अत्यधिक संख्या में उमड़ी भीड़ कैसे किए सुरक्षा की तैयारी
नरसिंहपुर केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों द्वारा उनके भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बंधे अत्यधिक संख्या में भीड़ उमड़ी । वही जेल अधीक्षक द्वारा सुरक्षा को मद्ध नजर रखते हुए । बहनों को अपने भाइयों से मुलाकात के लिए सुरक्षा को देखते हुए पुलिस गार्डों को तैनात किया एवं चेकिंग प्वाइंट बनाकर सभी को बारी बारी से चेक करने के बाद अंदर जाने की अनुमति दी । जिसमे सिर्फ महिलाओं को अंदर जाने की अनुमति दी गई । जेल की मुख्य द्वार से जेल के अंदर प्रवेश द्वारा तक पुलिस बल लगाया गया । जिसमे 12 कांस्टेबल एवं 8 महिला कांस्टेबल ड्यूटी पर लगे हुए थे । सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए 3 चेक प्वाइंट बनाए गए जिसमे पहले चेक पर सिर्फ महिलाओं को अंदर जाने की अनुमति दी गई । दूसरे चेक प्वाइंट पर महिलाओं के आधार वेरिफिकेशन किए गए । तीसरे प्वाइंट पर महिलियो की चेकिंग महिला कांस्टेबल द्वारा की गई । तीनो चेकप्वाइंट क्लियर होने के बाद महिलाओं को जेल में अपने भाई के हाथ पर रक्षा सूत्र राखी बांधने की अनुमति दी ।