त्रिलोकी नाथ ब्यूरो चीफ गया
इंडियन टीवी न्यूज चैनल
“केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से विश्व प्रसिद्ध गया शहर के ए एन एम सी एच अस्पताल, पिलग्रीम अस्पताल तथा लेडी ऐलगीन जनाना अस्पताल को विकसित कराने की मांग”
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा के आज गया आगमन पर बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, डॉ मदन कुमार सिन्हा, डॉ हामिद हुसैन, डॉ अरुण कुमार प्रसाद आदि ने अति प्राचीन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला गया शहर का अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (ए एन एम सी एच) को एम्स की तरह विकसित करने, देश के एकमात्र तीर्थ यात्रियों के लिए ब्रिटिश हुकूमत के समय से गया शहर के बीचोंबीच स्थापित पिलग्रीम अस्पताल (जयप्रकाश नारायण अस्पताल) को वर्ल्ड क्लास बनाने, तथा महिलाओं के लिए लेडी ऐलगीन एंड जनाना अस्पताल (प्रभावती अस्पताल) को मॉडल महिला अस्पताल बनाने की मांग किया है।
नेताओं ने कहा कि अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में गया मध्य दक्षिण बिहार के साथ-साथ झारखंड के पलामू, चतरा जिला के लोग इलाज कराते है, इसलिए इसे एम्स की तरह विकसित करने की नितांत आवश्यकता है।
नेताओं ने कहा कि गया बोधगया यानी मोक्ष एवं ज्ञान की धरती पर देश, विदेश से प्रतिवर्ष लाखों लाख की संख्या मे तीर्थयात्रियों का सालों भर आना- जाना लगा रहता है, जिसकी सुविधा को देखते हुए वर्षो पहले गया शहर में पिलग्रीम अस्पताल एवं गया जंक्शन पर पिलग्रीम प्लेटफॉर्म है, परंतु पिलग्रीम अस्पताल का केवल नाम परिवर्तित किया गया है, परंतु पहले की तरह सारी सुविधाएं नदारत है, जिसे वर्ल्ड क्लास के अस्पताल बनने से गया आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों तथा गया शहर वासियों को काफी सहुलियत होगी। नेताओं ने मध्य दक्षिण बिहार का सबसे पुराना एक मात्र लेडी ऐलगीन एंड जनाना अस्पताल का नाम तो बदल दिया गया परंतु इसे हाइटेक महिलाओ के लिए बेहतर अस्पताल के रूप में विकसित नहीं किया गया, जिसे अविलंब आधी आबादी महिलाओ के अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर का अस्पताल बनाने की मांग किया गया है।